पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र से बाइक और मोबाइल लूट कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पीरबहोर थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर 2025 को एक बाइक और एक मोबाइल की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को जैक्सन हॉस्टल के गेट के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से एक अवैध देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। शनिवार दोपहर 2:42 पर मामले की जानकारी सेंट्रल एसपी दीक्षा ने दी है।