पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में यौन अपराध के मामले में आरोपी महज 4 घंटे में गिरफ्तार
पीरबहोर थाना क्षेत्र में पटना यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण कार्य में संलग्न एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय स्थित किचन में कार्यरत एक महिला के साथ प्रोजेक्ट में कार्यरत एक मुंशी के द्वारा यौन अपराध किया गया था। इस मामले में पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर 3:06 पर मामले की जानकारी सेंट्रल एसपी दीक्षा ने दी है।