पटना ग्रामीण: पटना: सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन पर ड्रोन से होगी निगरानी, सेंट्रल SP दीक्षा ने दी जानकारी
सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारी की गई है। मूर्ति विसर्जन स्थलों और मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया है, मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आयोजकों से पहले ही बॉन्ड भरवाया गया है एवं लाइसेंस जारी गई है।