पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में अपहरण सह हत्या मामले में शामिल 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 पहले भी हुए गिरफ्तार
दीघा थाना क्षेत्र में 7 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 23 जनवरी को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर 2:50 पर मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि इस मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को पहले भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।