पटना ग्रामीण: कदमकुंआ थाना क्षेत्र में महिला का शव बरामद, आरोपी पति 30 घंटे में गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुई थी हत्या
कदमकुंआ थाना क्षेत्र में 23 जनवरी को एक महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर 2:55 पर मामले की जानकारी सेंट्रल SP दीक्षा ने देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह आपसी पारिवारिक विवाद की आई है।