बिलासपुर: बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत, छज्जा गिरने से स्टाफ़ नर्स बाल-बाल बची
दिनांक 20 अगस्त 2026 समय लगभग 12:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की जगह हालत सामने आई है। अस्पताल में छत का छज्जा अचानक गिरने से स्टाफ नर्स बाल बाल बच गई। वही सीमेंट और गिट्टी के टुकड़े गिरने से स्टाफ नर्स का टैबलेट भी टूट गया है। अस्पताल के कमरों में जगह-जगह वर्षा का पानी भी टपकता हुआ दिखाई दिया।