पोड़ैयाहाट: पसई घाट पर अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, पोड़ैयाहाट थाने में मामला दर्ज
चीर नदी के पसई घाट पर अवैध बालू उठाव रोकने गई पुलिस की टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। उसमें दो SI और एक एएसआई को मामूली चोटे आई हैं। इसे लेकर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 52 / 26 दर्ज किया गया है। चार नाम जद और 15_ 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने एक ट्रैक्टर, एक बाइक और एक टूटे हुए मोबाइल को जप्त किया है।