सिराथू: तहसील सिराथू में समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, 58 में से 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण
जिलाधिकारी राजेश कुमार रॉय और पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सिराथू तहसील की सभागार में समाधान दिवस के मौके पर आए हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना है। इस मौके पर कुल 58 शिकायतें आई थी जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। अन्य शिकायतों को डीएम ने संबंधित को सुपुर्द करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया है।