सिराथू: भाजपा सांसद और पूर्व विधायक पर खुद की जान का खतरा का आरोप लगाते हुए सादीपुर के पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के सादीपुर गांव के पूर्व प्रधान छेदीलाल पासी ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेज कर बताया है कि भाजपा सांसद और सिराथू के पूर्व भाजपा विधायक से उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस के माध्यम से उन पर दबाव बनवाया जा रहा है कि एक जमीन को उनके नाम ट्रांसफर कर दें। उन्होंने मुख्यमंत्री से खुद की हिफाजत के लिए मदद मांगी है।