सिराथू: बालाजी वेफर्स कंपनी के कंटेनर ने तोड़ दिया दारानगर का स्वागत द्वार कस्बा के लोगों में आक्रोश
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के दारानगर कस्बे का स्वागत द्वार जो ऐतिहासिक और पुराना स्वागत द्वार था और दारानगर की पहचान भी थी जिसको बालाजी वेफर्स कंपनी के कंटेनर ने तोड़ दिया है।स्वागत द्वार टूटने की जानकारी मिलने पर कस्बा के लोगों में काफी गुस्सा है क्योंकि इसका निर्माण पूर्व प्रधान छविनाथ तिवारी द्वारा करवाया गया था।लोगों ने इसके पुनः निर्माण की मांग की है।