सिराथू: इलाके में दहशत फैलाने के लिए दूसरे के असलहों के साथ प्रदर्शन करते हुए सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक की फ़ोटो वायरल
सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक ने असलहों के साथ भौकाल जमाते हुवे अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।वायरल फ़ोटो में यह युवक असलहों के साथ प्रदर्शन कर रहा है।थाना सैनी में इस पर पहले से ही केस दर्ज है।असलहों के साथ प्रदर्शन करते हुए युवक की फ़ोटो वायरल पर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि थाना सैनी को जाँच के आदेश दिए गए हैं और पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।