सिराथू: कशिया नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार अध्यापक की हुई दर्दनाक मौत
भरवारी के नेशनल इंटर कालेज के रिटायर्ड अध्यापक राजलाल वर्मा कहीं जा रहे थे नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार कन्टेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।परिवार को जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विद्यालय स्टाफ़ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।पुलिस जांच में जुट गई।