करगहर: शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप पिच डेक कार्यशाला, DM ने युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया
शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय में स्टार्टअप पिच डेक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया....