डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर ग्रामीणों ने साइकिल चोर को रंगे हाथ दबोच पुलिस के किया हवाले, तीन माह में 22 साइकिलों की हुई चोरी
Dumraon, Buxar | Feb 27, 2024 पुराना भोजपुर चौक पर ग्रामीणों ने एक साइकिल चोर को रंगे हाथ दबोच लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। साइकिल चोर की पहचान नियाजीपुर के अर्जुन गोंड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर चौक से तीन माह के भीतर कुल 22 साइकिलों की चोरी हुई है। पुलिस भी आए दिन साइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान थी।