डुमरांव: डुमरांव में शराब छापेमारी के बाद तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, 5 के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
Dumraon, Buxar | Feb 27, 2024 डुमरांव में शनिवार को थानाध्यक्ष अनीषा राणा के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने सिविल ड्रेस में छापेमारी की थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद एक युवती को छोड़ते हुए एक महिला और दो युवतियों को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।