डुमरांव: डुमरांव के सफाखाना रोड स्थित आश्रम कॉलोनी में एक घर पर सिलेंडर फटने से लगी आग, घर में रखा सामान जलकर हुआ राख
Dumraon, Buxar | Feb 27, 2024 सोमवार की देर रात डुमरांव के सफाखाना रोड स्थित आश्रम कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर फट गया जिससे आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस आग लगी में कोई विशेष रूप से जख्मी नहीं हुआ लेकिन घर में रखा अनाज, चौकी, बर्तन, कपड़े सहित अन्य कई सामान जलकर राख हो गए।