ईसागढ़: उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी मीना रघुवंशी को मिला सम्मान, हुई पदोन्नति
ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी को उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए पदोन्नति दी गई है। मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें टीआई पद पर प्रमोट किया गया। पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और सहकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।