सागर में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का शनिवार दोपहर 2 बजे अंतिम प्रकाशन किया गया। अपर कलेक्टर कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभाओं की फोटो युक्त मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।