तिजारा: भिवाड़ी का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गज्जू गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए, पिस्तौल और कारतूस बरामद
Tijara, Alwar | Jun 9, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गजराज उर्फ गज्जू और उसके दो साथियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। शेखपुर अहीर थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गज्जू भिवाड़ी का हार्ड कोर अपराधी है जिसके खिलाफ 25 गंभीर मामले भी दर्ज है।