बलौदा: कटरा जंगल से 1 हजार लीटर डीजल छिपाकर रखने वाले 3 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन और कार जब्त
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने कटरा जंगल से 1 हजार लीटर डीजल छिपाकर रखने वाले 3 आरोपी नरेश भारती, भीमसिंह गोंड, रामनरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के कब्जे से 1 हजार लीटर डीजल, पिकअप वाहन और कार को जब्त किया है. तीनों आरोपी बुड़गहन गांव के निवासी है.