बालोद: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने डौण्डीलोहारा में समीक्षा के दौरान वेतन रोकने के दिए निर्देश
Balod, Balod | Jul 16, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डीलोहारा विकासखंड में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।