अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालोद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित किए गए इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण किया। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
बालोद रेल्वे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग ने क्षेत्रवासियों को अमृत भारत स्टेशन की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
#AmritStation #75अमृत_स्टेशन #SECR #BalodDistrict
Balod, Chhattisgarh | Jul 17, 2026