किराना दुकान में छिपा रखा था बारूद का जखीरा, 100 डेटोनेटर समेत विस्फोटक बरामद
डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दुकान मालिक राजेंद्र सिंह पंवार को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा, जहां सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 53 जिलेटिन के गुल्ले और 5 टुकड़े, 100 डेटोनेटर और 46 फीट फ्यूज वायर मिला। आरोपी से विस्फोटक रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#Dungarpur #Obari #DungarpurPolice #RajasthanPolice #Explosives IllegalExplosives