छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज द्वारा डेहरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने पाली घाट, सुधा घाट एवं कालरात्रि घाट पहुंचकर तैयारियों एवं व्रतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा आवागमन के रास्तों एवं सीढ़ियों को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने एवं व्रतियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchaudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 13, 2026