नवाबगंज: माइनर में मिला गोवंश का शव, गांव में मची सनसनी, पुलिस को दी गई सूचना
बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक स्थित जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेवाजपुरवा गांव के पास एक माइनर में गोवंश का शव उतराता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी अरुण, मुकेश और अजय ने शव को बाहर निकालने और अंतिम संस्कार की कोशिश की, लेकिन शव कई दिन पुराना था और बदबू इतनी तेज थी कि वे असफल रहे।