नवाबगंज: बाराबंकी में युवक को कार ने कई मीटर तक घसीटा, मौत के बाद लोगों ने कार पलटकर युवक को निकाला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के नेवली गांव के रहने वाले विक्रम बाराबंकी के सफेदाबाद में मजदूरी का काम करते थे। यहीं पर किराए के मकान में रहते थे। घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। 1 लड़की 2 लड़के छोटे हैं।सोमवार करीब 6 बजे काम खत्म कर वो बाइक से अपने गांव जा रहे थे।सफेदाबाद मोहल्ले से निकल कर हाईवे पर पहुंचेऔर सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े थे।