धनौरा: एकादशी पर गजरौला के लक्ष्मी नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन
गजरौला। एकादशी के अवसर पर नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, अंत में आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। बता दें कि धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्याम जी के दर्शन एकादशी और द्वादशी तिथि पर करना काफी शुभ माना जाता है। रविवार को एकादशी पर्व पर सांय चार बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ।