हुसैनगंज: हुसैनगंज बाजार के पासी टोला में मद्य निषेध टीम ने छापेमारी कर शराब जब्त की और सड़कों पर बहा दी
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार के पासी टोला स्थित घरों में मंगलवार की शाम 5:30 बजे मद्य निषेध की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कच्ची शराब व शराब बनाने के लिए रखे गए कच्चे समान को जब्त कर लिया। जब्त सभी शराब को सड़कों पर बहा दिया। इस सबंध में मद्य निषेध टीम के एएसआई कवींद्र कुमार ने बताया की जब्त शराब को सड़क पर बहा दिया गया है।