हुसैनगंज: हुसैनगंज एमएस हाई स्कूल में आंदर प्रखंड के 7 पैक्स की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएस हाई स्कूल परिसर में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार की देखरेख में आंदर प्रखंड के 7 पैक्स का मतगणना सोमवार की संध्या 5 बजे संपन्न हो गया। जिसमें अर्कपुर पैक्स से चौथी बार मृत्युंजय सिंह चुनाव जीते। खेढाय पैक्स से उदय सिंह चौथी बार चुनाव जीते। जयजोर पंचायत से ब्रजेश कुमार यादव चौथी बार चुनाव जीते।