हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड के 13 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
हुसैनगंज प्रखंड के 13 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की देखरेख में रविवार को खानपुर खैराटी, मचकना, पूर्वी हरिहान्स, हथौड़ा एवं छाता में 5 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। इस सबंध में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि हुसैनगंज में 49.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।