हुसैनगंज: छपियां के पास टेम्पो की टक्कर से साइकिल सवार घायल
छपियां सिवान मुख्य मार्ग पर सोमवार की संध्या छः बजे टेम्पु की ठोकर से एक साइकल सवार युवक घायल हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपालपुर बाजार निवासी सोहराब साइकल से घर लौट रहा था। इसी दौरान टेम्पु ने ठोकर मार दी।