मानिकपुर: मानिकपुर में डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर भागा व्यक्ति, लोगों ने पकड़कर बच्ची को उसके कब्जे से छुड़ाया
चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे में शनिवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच सुभाष नगर की गुरौला सड़क पर डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर रेलवे लाइन की ओर भाग रहे बांदा निवासी काशी को लोगों ने पकड़ लिया। बैग से बच्चों के कपड़े, रस्सी और खिलौने मिले। रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने धारा 137(2), 62 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।