शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार के मक्कू बजरिया में दबंगों ने युलक के मारी गोली, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, घायल का चल रहा इलाज
थाना सदर बाजार क्षेत्र के आनन्दपुरम कालोनी वर्कजई के रहने वाले अभिषेक का मोहल्ला मक्कू बजरिया के रहने वाले संतराम से 25 फरवरी को विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि, आरोपी संतराम ने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक के साथ मारकर की और फिर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से अभिषेक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी संतराम समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।