शाहजहांपुर: कांट के जरावन में टायर फटने से ईको कार पलटी, चार स्कूली बच्चों की मौत, डीएम उमेश प्रताप सिंह ने दी जानकारी
थाना कांट क्षेत्र के गांव जरावन के पास आज सुबह एक ईको कार टायर फटने से पलटकर खेत में घुस गई। कार में बैठे हाईस्कूल के दो छात्रों और दो छात्राओं की मौत हो गई। छह छात्र छात्राएं घायल हो गए। सभी हाईस्कूल का पेपर देने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से हालचाल जाना।