शाहजहांपुर: थाना कांट के जरावन के पास टायर फटने से छात्रों से भरी ईको कार पलटने के बाद खेत में घूसी, 3 छात्रों की मौत 7 घायल
थाना कांट क्षेत्र के जरावन के पास सुबह अचानक टायर फटने से एक ईको कार पलटकर खेत में घुस गई। कार में सवार छात्र बरेंडा, हरिपुर और नगला जाजू गांव के रहने वाले हैं। सभी छात्र जैतीपुर स्थित हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे थे।। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि सात छात्र घायल हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।