बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच फरक्का जल संधि को लेकर सियासत तेज हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने फरक्का संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार से इसे आगे रिन्यू नहीं करने की मांग की है। संजय झा ने कहा कि बिहार के 12 जिले गंगा किनारे हैं और हर साल बाढ़ की समस्या झेलते हैं। उनका दावा है कि फरक्का डैम भी बिहार में बाढ़ की बड़ी वजहों में से एक है। उन्होंने कहा कि 30 साल की इस संधि की अवधि पूरी होने के बाद बिहार के हितों को ध्यान में रखकर ही आगे कोई फैसला होना चाहिए।
Rajauli, Nawada | Sep 10, 2026