चैनपुर: नशे के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, मेदिनीनगर और चैनपुर के शहरी क्षेत्रों में चलाएगा अभियान
पलामू जिले में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।परिसर में मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को डीसी द्वारा नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ भी दिलाया गया।