सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन ,राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का दिया संदेश
---
"सेवा संकल्प अभियान" के तहत सांदीपनि विद्यालय मुंदी में मंच संस्कार सांस्कृतिक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज में सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी श्री अशोक पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री राज नारायण मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे, जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल, नगर पंचायत सीएमओ श्री संजय जैन, पार्षद श्री सखराम निबोले, सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषा राठौर सहित जनप्रतिनिधि तथा प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
12 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026