संकल्प से समाधान अभियान-2026’ में पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया समझाई
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में मध्यप्रदेश शासन के ‘‘संकल्प से समाधान अभियान-2026’‘ के अंतर्गत विद्यार्थियों को शासन की प्रमुख कल्याणकारी एवं छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों, अवसरों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना भी है। योजनाओं की समुचित जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम बनाती है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#khandwa
8 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026