🚩🙏 श्रीमद्भागवत कथा : भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य महोत्सव 🙏🚩
परम श्रद्धेय, पूज्य कथा व्यास आचार्य प्रवर श्री देवव्रत जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा के शुभारंभ से पूर्व विष्णुपुर, रानीगंज, प्रतापगढ़ में भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का मंगलमय आयोजन हुआ।
कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सागर सनातन संस्कृति की दिव्यता एवं आध्यात्मिक परंपराओं की अनुपम छटा का साक्षी बना। पूज्य महाराज श्री के पावन सान्निध्य से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। श्रीमद्भागवत की यह पावन कथा प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा, भक्ति और सद्ज्ञान के प्रकाश से जन-जन के जीवन को आलोकित करे, यही मंगलकामना है। 🌺🪔
श्रीहरि की कृपा, गुरुदेव का आशीर्वाद और भागवत रस की अविरल धारा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं सद्भाव का संचार करे। 🙏🚩
जय श्री राधे-कृष्ण! जय श्रीमद्भागवत!
#shridevvratji #bhagwatkatha #kalashyatra #pratapgarh #सनातन_धर्म #श्रीमद्भागवत_महापुराण #जय_श्रीकृष्ण
Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 11, 2026