इस्लामनगर अलीगंज: दरखा-मानपुर मार्ग पर आठ मवेशियों से लदी पिकअप की गई जब्त, चालक और उपचालक फरार
लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा-मानपुर मार्ग पर 112 पुलिस की टीम ने आठ मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। पुलिस को देखते ही चालक और उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को 5 बजे बताया कि पिकअप नवादा की ओर से मवेशियों को लेकर सिकंदरा जा रही थी। दरखा बाल्डा मोड़ के पास पुलिस की भनक लगते ही चालक मुख्य मार्ग से हटकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।