लंभुआ: चांदा के शुक्ल उमरी गांव में पट्टीदारों ने युवक के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
चांदा थानाक्षेत्र के शुक्ल उमरी गांव निवासी दयाशंकर गिरी पुत्र राम आधार गिरी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते रोज़ दिन में पट्टीदार आनंद कुमार व शिवकुमार पुत्रगण स्व.राधेश्याम व अरुण कुमार पुत्र चंद्रभान गिरी जमीनी विवाद को लेकर मेरे पुत्र प्रदयुम को गाली देते हुए पीटने लगे बीच बचाव करने पर मुझे भी उक्त लोगों ने मारापीटा एवं जान से मारने की धमकी दी।