कांके: राज्यसभा में बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश को विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया
Kanke, Ranchi | Nov 22, 2024 बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यसभा में विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।