कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में सीएम के सिर पर पत्नी कल्पना सोरेन तेल मालिश करती दिखीं
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन के सिर पर पत्नी कल्पना सोरेन तेल मालिश करती नजर आयीं। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन पूरी तरह से रिलैक्स नज़र आए। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के द्वारा सिर पर तेल मालिश करने की तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट में भी शेयर की है।