अटरू: भकरावदा गांव में आबादी क्षेत्र में गिरा 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार, बड़ा हादसा टल गया
Atru, Baran | Nov 5, 2026 भकरावदा गांव में आबादी क्षेत्र में गिरा 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार, बड़ा हादसा टला भकरावदा गांव में आबादी क्षेत्र के बीच 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जिस स्थान पर तार गिरा, वहां बच्चों और बुजुर्गों सहित ग्रामीणों का लगातार आवागमन रहता है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को इसकी जानकारी मिल गईं, जिससे हादसा टल गया