बिक्रम: रानीतालाब में 3.585 किलो गांजा बरामद, आरोपी की तलाश में छापेमारी
Bikram, Patna | Nov 11, 2026 अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रानीतालाब थाना क्षेत्र के बेरर गांव में छापेमारी कर 3.585 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने भूसा के दलान में गांजा रखकर खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी की। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा