गुरुआ: गुरुआ प्रखंड के टॉपर सुमित कुमार को मुखिया पति ने किया सम्मानित
Gurua, Gaya | Mar 27, 2025 गुरुआ प्रखंड के नदियाइन गांव निवासी सुमित कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गांव के मुखिया पति राम प्यारे पासवान ने उन्हें सम्मानित किया। गुनेरी पंचायत के मुखिया पति राम प्यारे पासवान ने गुरुवार की दोपहर दो बजे सुमित को सम्मान स्वरूप नगद राशि एवं पाठ्य सामग्री भेंट की।