गुरुआ: शराब बिक्री के आरोप में तुला बीघा और रक्सा गांव से वारंटी गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 27, 2025 गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गुरुआ थाना अध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तुला विगहा गांव का अर्जुन मांझी शामिल है, जिस पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप था। वहीं, रक्सा गांव से सुजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया है,