गुरुआ: सोनारीबाग में दो लोगों को जमीन का परवाना मिला, मुसहर परिवार में खुशी का माहौल
Gurua, Gaya | Mar 26, 2025 गुरुआ प्रखंड के सोनारीबाग गांव में बुधवार की दोपहर एक बजे पूजा देवी एवं अखिलेश मुसहर को तीन डिसमिल जमीन का परवाना प्रदान किया गया। सीओ अतहर जमील एवं मंडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक मंटू कुमार ने कार्यालय कक्ष में दोनों लाभार्थियों को यह दस्तावेज सौंपा।