गुरुआ: इटवा की श्रुति प्रिया ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 446 अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
Gurua, Gaya | Mar 25, 2025 गुरुआ की बेटी ने फिर किया कमाल! प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या हाई स्कूल की छात्रा श्रुति प्रिया ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 446 अंक हासिल कर अपने प्रखंड और परिवार का नाम रोशन किया है।"गुरुआ प्रखंड के इटवा गांव निवासी विनय कुमार दांगी और रीता देवी की पुत्री श्रुति प्रिया की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।